फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard not trapped even after 18 days, cage location changed

Balrampur News: 18 दिन बाद भी नहीं फंसा तेंदुआ, बदला गया पिंजरे का स्थान

Sun, 29 Sep 2024 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Leopard not trapped even after 18 days, cage location changed
जरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के तुलसीपुर रेंज अंतर्गत हलौरा गांव में डेढ़ माह से तेंदुए की दहशत है। तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंंजरा लगाया गया, लेकिन 18 दिन बाद भी तेंदुआ कैद नहीं हो सका। अब वन विभाग ने पिंजरे को दूसरे स्थान पर लगाया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में कैमरा लगवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण रफीक, इरशाद मास्टर, लाला व पिंटू आदि ने बताया कि सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के तुलसीपुर रेंज अंतर्गत हलौरा गांव में डेढ़ माह से तेंदुए का आतंक व्याप्त है। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गांव के बाहर उत्तर दिशा में बदलपुर मोड़ के पास 18 दिन पहले पिंजरा लगाया था। तेंदुआ एक रात पिंजरे के पास आया और पिंजरे में बंद बकरी को पकड़ने का प्रयास किया। पिंजरे का फाटक तो बंद हो गया, लेकिन तेंदुआ कैद नहीं हो सका। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने स्थान बदलते हुए रविवार को पिंजरा गांव के दक्षिण तरफ ईदगाह के पास लगवा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पिंजरे के आसपास कैमरे लगा दिए जाएं तो तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है।
विज्ञापन

तुलसीपुर रेंज के रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि पहले गांव के उत्तर तरफ पिंजरा लगाया गया था। अब ग्रामीणों के कहने पर पिंजरा गांव के दक्षिण की तरफ लगा दिया गया है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जल्द ही पिंजरे के पास कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed