{"_id":"64bd6752275d6ce3d70bef86","slug":"leopard-made-calf-a-morsel-panic-among-villagers-balrampur-news-c-99-1-slko1019-1321-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
Sun, 23 Jul 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के लैबुडवा गांव में खेत में मिला तेंदुए का पदचिह्न।
महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर विकास खंड के ग्राम लैबुड़वा में शनिवार की शाम गन्ने के खेत में छिपकर बैठे तेंदुए ने बछड़े को अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर तेंदुआ खेत के अंदर भाग गया। तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत फैल है। वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर तेंदुए के पगचिह्नों का साक्ष्य एकत्र किया। उसकी तलाश की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
लैबुड़वा निवासी रामू, मंजनू, फाती, सहादत, जल्ले, कर्ताराम, रामकेवल यादव, चतुर व अन्नू आदि ने बताया कि शनिवार की शाम गांव के करीब गन्ने के खेत में छिपकर बैठे तेंदुए ने फेरे की गोशाला में बंधे बछड़े को निवाला बना लिया। तेंदुए को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर तेंदुआ गन्ने के खेत की तरफ भाग गया।
बनकटवा रेंज के रेंजर शत्रोहन लाल ने बताया कि गांव में तेंदुए के आने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को गांव भेजा गया है। उसके पगचिह्नों का साक्ष्य एकत्र किया गया है।