फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard made a bite of goat, jackal injured two

Balrampur News: तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, सियार ने दो किया घायल

Mon, 02 Dec 2024 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Leopard made a bite of goat, jackal injured two
हरैया सतघरवा (बलरारामपुर)। जंगली जानवरों का खौफ बढ़ता जा रहा है। रविवार को सियार के हमले में दो लोग घायल हो गए, जबकि तेंदुए ने एक बकरी को अपना निवाला बना लिया। इससे पहले शनिवार को भी जंगली जानवरों के हमले में चार लोग घायल हो गए थे। इससे लोगों में दहशत बढ़ गई है। वहीं, वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र के जंगल से सटे गांव महादेव बाकी निवासी मुंशरीफ सांई व अमेरिका गौतम रविवार की शाम को घर के सामने बैठे अलाव ताप रहे थे। तभी अचानक सियार ने हमला कर घायल कर दिया, दोनों का इलाज कराया गया। गांव के गोदाम उर्फ असगर अली की बकरी पशुशाला में बंधी थी। रात में तेंदुआ बकरी को उठा ले गया। बकरी के अवशेष गांव के पूरब सागौन के बाग में मिले हैं। प्रधान शेष कुमार पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग को दिया गया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि गांवों में वन विभाग की टीम को सक्रिय कर दिया गया है। गांव में कैमरा लगा कर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन



टीमों ने गांवों में किया संपर्क
सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के तीन गांवों में शनिवार की रात जंगली जानवर के हमले में महिला समेत चार लोग घायल हो गए थे। एक महिला का इलाज सीएचसी के चिकित्सक कर रहे हैं। सोमवार को वन विभाग की टीम ने गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया, साथ ही सतर्कता बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीण बरतें सतर्कता
- खेतों में कम से कम दो से पांच व्यक्तियों के समूह में ही जाएं।
- घर के आसपास झाड़ियों को साफ रखें तथा समुचित प्रकाश की व्यवस्था रखें।
- गन्ने के खेतों में गन्ना काटने से पहले कम से कम दस व्यक्तियों के समूह में हांका लगाएं।
- छोटे बच्चों को स्कूल, खेल के मैदान, बाजार व आबादी क्षेत्र से बाहर अकेला न जाने दें।
- खेतों पर जाते समय खेत पर पहुंचकर मोबाइल व रेडियो से लगातार ध्वनि का प्रसारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed