Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard kills calf in Puranpur

Balrampur News: पूरनपुर में तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला

Fri, 07 Nov 2025 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Leopard kills calf in Puranpur
हरैया सतघरवा/महराजगंज तराई। बरहवा रेंज क्षेत्र में तेंदुओं की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार सुबह पूरनपुर गांव में तेंदुए ने एक बछड़े को निवाला बना लिया। वहीं, फिरोजपुर गांव में बृहस्पतिवार रात दो तेंदुए दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने दोनों स्थानों पर टीमें भेजकर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


बरहवा रेंज क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी राम प्रकाश मिश्र की पशुशाला में बंधे एक वर्ष के बछड़े को तेंदुए ने भोर में गन्ने के खेत में ले जाकर मार डाला। सुबह जब पशुपालक दूध निकालने पहुंचे तो बछड़ा गायब था। दोपहर में ग्रामीणों ने जब गन्ने के खेत में खोजबीन की तो उसके अवशेष बरामद हुए। शिवाजी मिश्र ने घटना की सूचना बरहवा रेंज कार्यालय को दी। रेंजर बृजेश सिंह परमार, वनरक्षक आशीष सिंह और टीम मौके पर पहुंची और आसपास निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रेंजर ने ग्रामीणों को सचेत करते हुए कहा कि ठंड और कोहरे के मौसम में तेंदुए अक्सर गन्ने के खेतों में शरण लेते हैं। लोग खेतों में समूह में जाएं, आवाज करते रहें और बच्चों को अकेले न भेजें। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले खैरहनिया गांव में तेंदुए ने वनरोज के बच्चे को शिकार बनाया था। शुक्रवार सुबह एक तेंदुए ने गांव में पालतू कुत्ते पर हमला करने की कोशिश की। पिछले वर्ष भी इसी इलाके में तेंदुए के हमले में छह लोग घायल हुए थे। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने कहा कि टीम लगातार निगरानी कर रही है, जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरहवा रेंज के फिरोजपुर गांव में बृहस्पतिवार रात ग्रामीणों ने दो तेंदुओं को खेतों के पास घूमते देखा। गांव के अंकित सिंह ने बताया कि रात करीब 9 बजे वे धान की मड़ाई कर रहे थे, तभी टॉर्च की रोशनी में दो तेंदुए पेड़ के पास दिखाई पड़े। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुए पेड़ पर चढ़ गए और फिर गन्ने के खेतों की ओर भाग निकले। घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने वन विभाग को सूचना देकर मौके पर पहुंचकर कई घंटों तक खोजबीन की, लेकिन तेंदुए दिखाई नहीं दिए। ग्रामीण अजय सिंह, निखिल, प्रभुदयाल, स्वामीदयाल और सहदेव ने तेंदुओं को पकड़वाने और पिंजरा लगवाने की मांग की है। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि वन विभाग की टीम गांव में भेजी गई है और गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed