फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard is changing its location as soon as camera is installed, people are scared

Balrampur News: कैमरा लगते ही स्थान बदल दे रहा तेंदुआ

Sat, 08 Feb 2025 09:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Leopard is changing its location as soon as camera is installed, people are scared
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। तेंदुए की हरकतों से वन विभाग के अधिकारी परेशान हैं। आए दिन किसी न किसी गांव में तेंदुआ के नजर आने से ग्रामीण दहशत में हैं। लेकिन तेंदुए की निगरानी के लिए विभाग जहां-जहां कैमरा लगवाता है, वहां से तेंदुआ दूरी बना लेता है। इसके बाद दूसरे गांव में तेंदुए के पहुंचने की खबर आ जाती है। इससे ग्रामीणों के साथ वन विभाग भी परेशान है।
विज्ञापन

तेंदुए के स्थान बदलने से वन विभाग की टीम को मशक्कत करनी पड़ रही है। अब ट्रैपिंग कैमरों की संख्या बढ़ाकर चार कर दी गई है। इसके बाद भी वह दिख नहीं रहा है। बीते दिनों से बेनीनगर, बेलहसा, सुस्ता, हरनहवा, कुड़वा, मदरहवा, भोजपुर संतरी, बखरकोटवा, धोबहा, त्रिलोकपुर, जिगनिहवा, कन्हईडीह आदि गांवों में तेंदुआ सक्रिय है। बेनीनगर में गाय, धोबहा में भैंस, भोनूराय कुट्टी पर बछड़े को अब तक तेंदुआ अपना निवाला बना चुका है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी अवधबिहारी पांडे, अनूप सिंह, मो. इरफान, मो. सलीम, डीपी भारती के अनुसार तेंदुआ शाम के बाद अक्सर आबादी के आसपास दिख जाता है। लोगों ने कैमरा के बजाय प्रशासन से पिंजरा लगाने की मांग की है। वन दारोगा मनमोहन पांडे ने बताया कि कैमरा लगाया गया था, लेकिन उसमें तेंदुआ नजर नहीं आया। कैमरा का स्थान बदलकर अलग लगाया गया है। निगरानी की जा रही है, लोगों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed