फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard injured five people

Balrampur News: तेंदुए ने पांच लोगों को किया घायल

Tue, 16 May 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 16 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Leopard injured five people
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज के खैरहनिया गांव में सोमवार को तेंदुए के हमले में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



खैरहनिया गांव के श्रवण कुमार सुबह गांव के उत्तर प्राथमिक विद्यालय भुजेहरा प्रथम के पास स्थित तालाब से मांगलिक कार्यक्रम के लिए गीली मिट्टी लाने गए थे। जब वह मिट्टी निकाल रहे थे, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। गुहार पर मौके पर पहुंचे कर्ताराम, मन्गांठू, इंदर, ओमप्रकाश पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। गांव के अन्य लोग जब तक पहुंचते, तब तक तेंदुआ भाग निकला।
विज्ञापन



घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही एसडीओ माताबक्श सिंह, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने बताया कि मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ छिपी हुई है, जिसे हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
खैरहनिया गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिसके कारण खैरहनिया तथा आसपास के गांवों में दहशत है। ग्रामीण वजीहुद्दीन, रमेश कुमार, रामस्वरूप, ओम प्रकाश, सतीश, ननकू प्रसाद, नीबर, तालुकदार तथा धर्मेंद्र कुमार आदि ने पर्याप्त प्रबंध किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed