फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard hunted deer, Vanrose found injured

Balrampur News: तेंदुए ने हिरन का किया शिकार, जख्मी मिला वनरोज

Sat, 27 Jan 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 27 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard hunted deer, Vanrose found injured
गौरा चौराहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में शनिवार सुबह तेंदुए ने एक हिरन का शिकार कर अपना निवाला बना लिया। हिरन के शव का बचा हिस्सा जंगल क्षेत्र से सटे एक गन्ने के खेत में मिला। इसी से सटे एक दूसरे खेत में भी एक वनरोज घायल मिला। तेंदुए ने इसे भी अपना शिकार बनाने की कोशिश की थी लेकिन वनरोज तेंदुए को चकमा देकर किसी तरह बच निकला।
विज्ञापन

हिरन व वनरोज पर हुए तेंदुए के ताजा हमले के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में फिर से दहशत फैल गई है। हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की निगरानी टीम ने इलाके में पहुंच कर हमलावर तेंदुए की तलाश तेज कर दी है। क्षेत्रीय ग्रामीण दुष्यंत चौधरी व राजेश वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह गन्ने के खेत में जाने पर वहां एक हिरन का आधा खाया शव मिला। इसकी जानकारी फैलते ही आस पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

तेंदुए की मौजूदगी की आशंका के साथ जब ग्रामीण शोर मचाते हुए दूसरे खेत में पहुंचे तो वहां एक वनरोज घायल अवस्था में मिला। ग्रामीण के हांका लगाते हुए आगे बढ़ने पर तेंदुआ चकरोड पार करके जंगल में भाग गया। ग्रामीण देशराज द्विवेदी, श्याम कुमार वर्मा, सुरेंद्र वर्मा इत्यादि ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना वन विभाग के अफसरों को दे दी गई है। उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तेंदुए की धरपकड़ के लिए निगरानी टीम को गांव में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed