फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard enters house; flees into sugarcane field after noise is raised

Balrampur News: घर में घुसा तेंदुआ, शोर मचाने पर गन्ने के खेत में भागा

Tue, 15 Sep 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 15 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Leopard enters house; flees into sugarcane field after noise is raised
ललिया। छितौनी गांव में मंगलवार भोर तेंदुआ एक घर में घुस गया। घर के अंदर तेंदुए को देखकर राजकुमार यादव के परिवार के लोग शोर मचाते हुए बाहर निकल आए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ और लगातार शोर के बाद तेंदुआ घर से निकलकर पास के गन्ने के खेत में चला गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में करीब दस दिनों से तेंदुए की लगातार मौजूदगी बनी हुई है। पूर्व प्रधान राजेश यादव ने बताया कि तेंदुआ गांव और आसपास के इलाकों में कई बार दिखाई दे चुका है। नाला गौरिया क्षेत्र में भी उसकी गतिविधियां देखी गई हैं। तेंदुए की दहशत के कारण ग्रामीण फसलों की रखवाली के लिए खेतों में जाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों बेकारू, झगरू, मन्नू और रामबरन ने बताया कि तेंदुआ अब तक तीन छुट्टा पशुओं और एक पालतू पशु को शिकार बना चुका है। तीन दिन पहले मन्नू पासवान की बछिया का शव गांव के पास झाड़ी में मिला था। ग्रामीणों के अनुसार, दो कुत्तों को भी तेंदुआ गन्ने के खेत में उठा ले गया था, जिनके अवशेष बाद में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनकटवा के रेंजर शत्रोहन लाल ने बताया कि वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर तेंदुए की गतिविधियों की जांच की है। तेंदुए की मौजूदगी वाले उपयुक्त स्थान को चिह्नित कर वहां पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed