फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard devoured pet dog, villagers terrified

Balrampur News: पालतू कुत्ते को तेंदुए ने बनाया निवाला, सहमे ग्रामीण

Tue, 12 Aug 2025 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Leopard devoured pet dog, villagers terrified
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। बनकटवा रेंज के भक्ता गांव के मजरे छांगुरडीह में तेंदुए ने पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। प्रधान विजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार की रात में तेंदुए ने छांगुडीह गांव निवासी बड़ेलाल के पालतू कुते को निवाला बना लिया। कुत्ते के अवशेष गांव के बाहर झाड़ी में पाए गए हैं।
विज्ञापन

तेंदुए के भय से लोग खेतों की रखवाली नहीं कर रहे हैं। तीर्थ वर्मा, सूरज, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, पंकज कुमार व संतोष कुमार ने बताया कि तेंदुए की आमद गांव के आसपास झाड़ियों में दिखाई दे रही है। लोगों का शोरगुल सुनकर तेंदुआ भागकर गन्ने व झाड़ियों में छिप जाता है। प्रभारी निरीक्षक ललिया सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि बनकटवा रेंज को अवगत कराया गया है। रेंजर सत्रोहन लाल ने बताया कि मादा तेंदुआ गर्भवती है, जिसे पकड़ा नहीं जा सकता। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed