फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard devoured goat, panic spread

Balrampur News: तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, दहशत

Sun, 28 Sep 2025 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Leopard devoured goat, panic spread
महराजगंज तराई। क्षेत्र के ग्राम किठूरा में शनिवार दोपहर तेंदुए ने एक बकरी को निवाला बना लिया। अचानक हुई इस घटना से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामदेव ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह गांव के दक्षिण दिशा में गन्ने के खेत के पास अपनी बकरियों को चरा रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से अचानक एक तेंदुआ निकल आया और बकरियों पर झपटा पड़ा। उसने एक बकरी को दबोच लिया। गांव वालों के शोर मचाने के बावजूद बकरी को गन्ने के खेत में खींच ले गया। ग्रामीण पिंटू सिंह, छोटन, राजेश्वरी सिंह, छोटेलाल, आकनू समेत कई लोगों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने और तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को गांव भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed