फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard devoured a calf, villagers panicked

Balrampur News: तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 10 Oct 2025 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Leopard devoured a calf, villagers panicked
महराजगंज तराई। केवलपुर बड़वा गांव में बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे तेंदुए ने ग्रामीण रामधीरज के बछड़े को निवाला बना लिया। रामधीरज ने बताया कि ग्रामीणों के हल्ला-गुहार करने पर तेंदुआ बछड़े को ककरहवा नाले की ओर लेकर चला गया।
विज्ञापन

ग्रामीण श्रवणकुमार वर्मा, सीताराम, सुरेश, ओमकार तिवारी और रामबक्स ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तेंदुए की लगातार उपस्थिति से गांव में लोगों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार और बनकटवा शत्रोहन लाल ने बताया कि दोनों गांवों में वन विभाग की टीम भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक होने पर उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बालीपुरवा गांव के पास दिखा तेंदुआ, तीन गांवों में अलर्ट
हरैया सतघरवा। जिले के तराई क्षेत्र में फुलवरिया ग्राम पंचायत के बालीपुरवा गांव के पास तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीण विजय कुमार यादव, सहज राम, मोहम्मद इशहाक बड़का और जनक राम ने बताया कि करीब 25 दिन पहले गांव के लोकई पाल के पालतू बछड़े पर तेंदुए ने हमला किया था। बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया और शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके अलावा अतरपरी, कोड़री और सवंरीपुरवा में भी तेंदुआ दिख रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों ने सतर्क किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed