फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard attacks bike riders, two injured

Balrampur News: तेंदुए ने बाइक सवारों पर किया हमला, दो घायल

Wed, 19 Feb 2025 08:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks bike riders, two injured
घायल मायाराम
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग बनकटवा रेंज के बरगदही गांव में मंगलवार की रात कमलेश यादव के बेटे स्वामीनाथ का तिलक था। बाइक से ईश्वरदीन यादव (30) व मायाराम यादव (25) निवासी बरगदही बलदेवनगर से मिठाई लेकर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में घुमनहवा ईदगाह के पास तेंदुए ने दोनों पर हमला कर दिया, इसमें दोनों घायल हो गए। दोनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने टाॅर्च की रोशनी जलाकर किसी तरह तेंदुए को भगाया। घायलों का निजी चिकित्सक के पास इलाज कराया गया। रेंजर शत्रुहन लाल ने बताया कि जानकारी मिली है। मौके पर टीम भेज कर लोगों को सतर्क किया गया है। दोनों घायलों का इलाज कराने के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

पशुशाला में बंधी गाय को तेंदुए ने बनाया शिकार, दहशत

हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग बनकटवा रेंज के चौधरीडीह गांव में पशुशाला में बंधी गाय को तेंदुए ने शिकार बना लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरीडीह गांव निवासी रमाशंकर तिवारी ने बताया कि गांव के पूरब में उनकी पशुशाला है। मंगलवार की रात में तेंदुए ने पशुशाला में घुसकर उनकी गाय को अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों ने रेंजर शत्रुघ्न लाल को सूचना दी। उन्होंने तुरंत मौके पर वन विभाग की टीम भेजी। रेंजर ने बताया कि वन विभाग की टीम जांच कर रही है। लोगों को अकेले घर से न निकले की सलाह दी गई है। बच्चों व मवेशियों को सुरक्षित रखने के बारे में बताया गया है। रमाशंकर ने बताया कि पशुशाला में करीब एक वर्ष पहले भी तेंदुए ने दो मवेशियों को शिकार बना लिया था। दरअसल गांव की दो दिशा में नाला है, जहां जंगली जानवर अक्सर आते रहते हैं।
पहले भी हुई हैं तेंदुए के हमले की दो घटनाएं

इसी ग्राम पंचायत के दो मजरों में दो बार तेंदुए के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। चौधरीडीह के मजरे झरिहरडीह में करीब चार माह पहले अजय कुमार की पत्नी ग्याना देवी पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। इसी ग्राम पंचायत के माधवडीह मजरे में करीब तीन माह पहले श्यामलाल की पत्नी रामकली पर तेंदुए ने घर में घुसकर घायल किया था।

चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग से सटे सभी रेंजों के गांवाें में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। - डॉ. एम सेम्मारन, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed