फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard attacks a young man, injures him

Balrampur News: तेंदुए ने युवक पर किया हमला, घायल

Sat, 22 Mar 2025 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks a young man, injures him
प्रभू दयाल साहू, घायल
बलरामपुर/हरैया सतघरवा। बरहवा रेंज के ग्राम टेढ़ी प्राश में शुक्रवार की देर शाम तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। घटना में युवकी की पीठ पर जख्म आए हैं। उसका इलाज चल रहा है। वनविभाग की ओर से ग्रामीणाें को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

टेढ़ी प्राश निवासी प्रभु दयाल साहू (30) ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम को भैंस का बच्चा बांधकर बाइक से घर आ रहे थे। गांव के नजदीक पहाड़ी नाला धोबैनिया के किनारे गन्ने के खेत में बैठे तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। इस दौरान शोर पुकार पर ग्रामीण पहुंच गए। लोगों का शोर सुनकर तेंदुआ भाग कर गांव के पश्चिमी छोर पर पहाड़ी नाले की झाड़ी में घुस गया। प्रधान रामनिवास यादव ने बताया कि सोहेलवा वन्य जीव प्रभाव के बरहवा रेंज में तेंदुए के हमले जारी हैं, इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि घायल का उपचार सीएचसी शिवपुरा में कराया जा रहा है। वन दरोगा सूरज पांडेय को घटनास्थल पर भेजा गया है। वन दरोगा ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed