फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard attacked the innocent while sleeping

तेंदुए ने सोते मासूम पर किया हमला

Fri, 26 Jul 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked the innocent while sleeping
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। तेंदुए ने सोते मासूम पर हमला कर दिया। मच्छरदानी लगी होने के कारण मासूम बाल-बाल बच गया। परिजनों व ग्रामीणों ने तेंदुए को जंगल की तरफ टार्च की रोशनी जलाकर भगा दिया। बनकटवा रेंज के बिनुहनी खुर्द गांव में रात के समय घटना हुई है। बार-बार तेंदुए के हमले को लेकर जंगल किनारे बसे ग्रामीणों में दहशत के साथ-साथ आक्रोश भी व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से जंगली जानवरों के हमलों से सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

हरैया थाना व बनकटवा रेंज के बिनुहनी खर्द निवासी राम उदित यादव ने शुक्रवार को बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे उनका पांच वर्षीय बेटा सुनील अपने दादा नकछेद के साथ चारपाई पर लेटा हुआ था। चारपाई पर मच्छरदानी लगी हुई थी। अचानक तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया। चारपाई पर लगा मच्छरदानी का डंडा गिर गया और बच्चा जमीन पर चारपाई के नीचे आ गया। दादा व परिवारीजनों ने शोर मचाना शुरू किया। मौके पर टार्च लेकर ग्रामीण भी पहुंच गए। टार्च की रोशनी पड़ते ही तेंदुआ भागने लगा। ग्रामीणों ने तेंदुए को जंगल की तरफ से खदेड़ दिया। प्रधान प्रतिनिधि मोहर्रम अली ने बताया कि तीन माह पहले गांव के मासूम अफसर अली (13) को भी तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया था।
विज्ञापन

पड़ोसी गांव कटकुईयां में भी एक सप्ताह पूर्व तेंदुए ने विजय कुमार यादव के बेटे कमलेश (4) को भी अपना शिकार बना चुका है। जनकदुलारी, बड़कऊ आदि ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि एक तरफ से जंगल के किनारे बसे ग्रामीण दहशत में जिंदगी काट रहे है। वहीं दूसरी तरफ शासन-प्रशासन की तरफ से कोई मदद भी नहीं की जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बनकटवा रेंजर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कटकुईयां गांव व जंगल के रास्ते में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया है। जंगल किनारे बसे ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग की टीम भी गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed