फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard attacked on child and injured him

तेंदुए ने बच्चे पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 10 May 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked on child and injured him
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो गांवों में तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए के हमले में एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। गांव में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग की टीम ने गांव मे पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि हरैया सतघरवा राधेश्याम वर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे मेराज (12) पुत्र हमीदुल्लाह गांव के उत्तर तरफ टहल रहा था। इसी बीच तेंदुए ने मेराज पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से मेराज घायल हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। परिवारीजन मेराज को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलौली ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रेंजर बरहवा आरके सिंह ने बताया कि सूचना मिली है वन विभाग की टीम गांव में भेजे गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। दूसरा मामला इसी थाना क्षेत्र के ग्राम भितवरिया कला का है। ग्रामवासी विशाल मिश्रा ने बताया कि शनिवार की शाम करीब छह बजे वह अपने आम के बगीचे में गए थे। साथ में उनका पालतू कुत्ता भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाग में पहले से बैठे तेंदुए ने अचानक कुत्ते पर हमला कर दिया। हल्ला गुहार करने व लोगों के पहुंच जाने से तेंदुआ भाग गया। उन्होंने यह भी बताया कि तेंदुआ आए दिन गांव के आसपास दिखाई देता है। तेंदुए के बार बार आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव में भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed