Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   leopard attacked on calf and goat

Balrampur News: बरगदही में बछड़े, भितवरिया गांव में तेंदुए ने बकरे को बनाया निवाला

Fri, 06 Jun 2025 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
leopard attacked on calf and goat
महाराजगंज तराई/गौरा चौराहा/हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। गर्मी बढ़ने के साथ तेंदुए रिहायशी बस्तियों तक पहुंचने लगे हैं। महराजगंज तराई क्षेत्र के बरगदही गांव में बृहस्पतिवार की रात तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला। इससे गांव के लोग सहमे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर हरैया सतघरवा के भितवरिया गांव में तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया।
विज्ञापन

महदैय्या पंचायत के बरगदही गांव निवासी हनुमान प्रसाद तिवारी ने बताया कि वह अपनी पशुशाला में बृहस्पतिवार रात करीब 11:00 बजे लेटे हुए थे। रात में कुत्तों के भौंकने की आवाज आई। टॉर्च जलाई तो देखा कि तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर दिया था। हल्ला-गुहार पर जब तक ग्रामीण पहुंचते तेंदुए ने बछड़े को मार डाला।
विज्ञापन

ग्रामीण मुन्ना पांडेय, रामनरेश, रामअवतार, रामलगन, विजयी यादव आदि ने वन विभाग से पिंजरा लगवाने की मांग की है। बरहवा के रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि जानकारी मिली है। गांव के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है। विभाग के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। गौरा चौराहा क्षेत्र के तुलसीपुर यूनिट के रतनपुर गांव के खेतों में शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब फिर तेंदुआ दिखा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हरैया सतघरवा क्षेत्र के गंगापुर भितवरिया गांव में बृहस्पतिवार की रात तेंदुए ने बड़का के दरवाजे पर बंधे बकरे को निवाला बना डाला। बुधवार को तेंदुए ने दत्ते बढ़ई की बकरी को निवाला बनाया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। बनकटवा रेंज के रेंजर सत्रोहन लाल ने बताया कि सूचना मिली है और मौके पर टीम भेजी गई है।

तेंदुए ने जंगली सूकर को बनाया निवाला

गौरा चौराहा/बलरामपुर। वन यूनिट तुलसीपुर के ग्राम रतनपुर में तेंदुए ने जंगली सूकर को अपना निवाला बना लिया है। ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्राम रतनपुर निवासी दुर्गेश चौधरी व मायाराम ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे अपने गन्ने के खेत में पानी चला रहे थे। तभी तेंदुए ने जंगली सूकर पर हमला कर दिया और उसे झाड़ियों के ओर ले गया। शोर मचाने पर अविनाश, अमन, राकेश व दिनेश कुमार सहित तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed