{"_id":"5d72914b8ebc3e017d36263b","slug":"leopard-attacked-old-man-while-sleeping-injured-balrampur-news-lko480201181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय वृद्ध पर तेंदुए ने किया हमला, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते समय वृद्ध पर तेंदुए ने किया हमला, जख्मी
विज्ञापन
बलरामपुर के अतरपरी गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : BALRAMPUR
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानी थाना क्षेत्र के अतरपरी गांव में रात को खुले बरामदे में सोते समय वृद्ध पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घायल वृद्ध को परिजनों ने सीएचसी शिवपुरा में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज के रतनवा ग्राम पंचायत के प्रधान महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि मजरा अतरपरी में रात के समय तेंदुए ने घर के बरामदे में सो रहे तीरथ (60) पर हमला कर घायल कर दिया।
तेंदुए के हमले से आहत वृद्ध ने शोर मचाना शुरू किया। घर व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हल्ला-गोहार मचाने लगे। तेंदुए को ग्रामीणों ने जंगल की तरफ खदेड़ दिया। घायल तीरथ को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बरहवा रेंजर आरके सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलते ही मौके पर वन दरोगा व वन रक्षक जमील अहमद को टीम के साथ भेजा गया है। गांव में पहुंची वन विभाग की टीम मामले की छानबीन के साथ लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास कर रही है। ग्रामीणों को टीम की तरफ से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर वन क्षेत्र के गांवों में बिजली न देने का आरोप लगाया है। ग्रामीण मनीराम, विकास, माया देवी, नीबर, सुमित्रा, निशा, कामेश्वर प्रसाद, बुधराम, श्री देवी, बिकाऊ लाल, रामजस व प्रेम नरायन आदि ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कहा कि जंगली जानवरों विशेषकर तेंदुए का हमला काफी दिनों से जारी है।
वन क्षेत्र के ग्रामीण शासन-प्रशासन से कई बार जंगली जानवरों से सुरक्षा और विद्युतीकरण कराने की मांग कर रहे है लेकिन वन क्षेत्र के तमाम गांव आजादी के 70 साल बाद भी ढिबरी के सहारे रात काट रहे है। घरों में अंधेरा होने के चलते जंगली जानवर हमला करके लोगों को नुकसान पहुंचा रहे है। इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का निराकरण नहीं कराया गया तो सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।