{"_id":"5f677ea68ebc3eb72b347d3b","slug":"leopard-ate-two-cattle-villagers-panic-balrampur-news-lko541029649","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने दो मवेशियों को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने दो मवेशियों को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। क्षेत्र के जंगलवर्ती गांवों में तेंदुए का आतंक लगातार बना हुआ है। शनिवार की रात तेंदुए ने बरहवा गांव के मजरे छितौनी में दो मवेशियों को अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को जंगल की तरफ भगाया। वन विभाग की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है।
छितौनी गांव निवासी बच्चाराम ने बताया कि तेंदुए ने शनिवार की रात बछिया को अपना निवाला बनाया है। इसी तरह शीला ने बताया कि तेंदुए ने उसकी बाकर पर हमलाकर मार डाला है। ग्रामवासी रामसूरत पासवान ने बताया कि तेंदुए आने की सूचना से ग्रामीण सतर्क हो गए। ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ दिया।
गांव में आए दिन तेंदुआ आने से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आए दिन तेंदुआ आ जाता है। गांव में तेंदुए के आने से लोग बच्चों को लेकर डरे हुए हैं। बार-बार तेंदुए के आने से बाजार में दहशत का माहौल है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि छितौनी गांव जंगल में स्थित है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। बच्चों तथा जानवरों को सुरक्षित रखने के लिए भी कहा जाता है।