फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leave the seat campaign against unemployment and inflation

बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ गद्दी छोड़ो चला अभियान

Mon, 09 Aug 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Leave the seat campaign against unemployment and inflation
बलरामपुर। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से रैली निकाली गई। बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ गद्दी छोड़ो अभियान चलाया गया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रियंका गांधी के निर्देश पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गद्दी छोड़ो अभियान के तहत रैली निकाली।
विज्ञापन

रैली का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के चलते देश की जनता बेरोजगारी व महंगाई की मार झेल रही है।
विज्ञापन

चुनाव जीतने का हथकंडा अपनाते हुए भाजपा के नेताओं ने सबके खाते में जनधन योजना के तहत पैसे देने का वादा किया था लेकिन आज तक एक रूपये भी जनधन खाते में नहीं आए है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने वाली सरकार किसानों को देशद्रोही बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए सरकार हर हथकंडा अपना रही है। जिस किसान के खेत की सिंचाई आसानी से होती थी आज वह महंगे डीजल के कारण अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहा है।

कांग्रेसी नेता डॉ. इश्तियाक अहमद ने कहा कि अब भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना होगा तभी लोकतंत्र को बचाया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी ही सभी को साथ लेकर काम करती है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित कराकर जनता महंगाई व बेरोजगारी को दूर भगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed