फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lawyers decided to burn the effigy of Law Minister

Balrampur News: वकीलों ने कानून मंत्री का पुतला फूंकने का लिया निर्णय

Wed, 05 Mar 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 05 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lawyers decided to burn the effigy of Law Minister
बलरामपुर के तुलसीपुर तहसील परिसर में धरने पर बैठे अ​धिवक्ता।
उतरौला/तुलसीपुर/बलरामपुर। वकीलों ने जुलूस निकालकर विरोध जताने व चौराहों पर कानून मंत्री का पुतला फूंकने का निर्णय लिया है। जिले की तीनों तहसीलों में वकीलों ने मंगलवार को बैठक करके आंदोलन की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

बार संघ भवन में मंगलवार को अधिवक्ता संघ उतरौला की आमसभा की आकस्मिक बैठक अध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। प्रस्तावित एडवोकेट संशोधन बिल पर चर्चा की गई। वकीलों ने चौराहे पर कानून मंत्री का पुतला फूंकने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। अध्यक्ष ने कहा कि बुधवार को पूर्ण रूप से हड़ताल रहेगी। इस दौरान कार्य करने वाले अधिवक्ताओ को तीन वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता इजहारुल हसन, एसएल मिश्र, रमाशंकर मौर्य, निजाम अंसारी, लाल जी मिश्र, सुरेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री अमित श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद यादव व सुधीर श्रीवास्तव ने आंदोलन को तेज करने का सुझाव दिया। बैठक में रमेश चौबे, अखिलेश यादव, अजय विमल, रमेश गुप्त, नसीम अहमद, प्रवीण कुमार, बाबर अली, अब्दुल मोईद सिद्दीकी, राम चंदर जायसवाल सहित कई वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन तुलसीपुर के अध्यक्ष हामिद हसन खान व महामंत्री लाल बिहारी वर्मा के नेतृत्व में परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्र, अवधेश शुक्ल, नदीम खान, वासुदेव विश्वकर्मा, राजेश्वर मिश्र, ओमकार यादव, आनंदपाल सिंह, सुशील श्रीवास्तव, प्रदीप मणि तिवारी, विक्रम यादव, सुरेंद्र जायसवाल व नाजिम खान ने कहा कि एडवोकेट संशोधन बिल के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।


कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में भी बैठक हुई। इसका संचालन महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने किया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह व महामंत्री केजी श्रीवास्तव ने कहा कि आंदोलन को तेज किया जाएगा। बैठक के दौरान जिला युवा बार संघ अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ल, महामंत्री शिवयोगी शुक्ल, रामगोपाल पांडेय, अशोक कुमार मिश्र, मुकेश कुमार सिंह, संजय पांडेय, अनिल कुमार सिंह, अयाज अहमद सहित कई वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed