{"_id":"695952d513178cb2660abd06","slug":"lawyers-are-angry-over-the-lack-of-inspection-of-the-archives-balrampur-news-c-99-1-brp1008-140098-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अभिलेखागार का मुआयना न होने से वकीलों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अभिलेखागार का मुआयना न होने से वकीलों में आक्रोश
Sat, 03 Jan 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अभिलेखागार का करीब एक महीने से मुआयना न होने से वकीलों में आक्रोश है। दि कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी व महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने शनिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। अभिलेखागार का मुआयना करने और अन्य समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की।
कलेक्ट्रेट बार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अभिलेखागार का करीब एक माह से मौका मुआयना न होने से तमाम समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। फाइलों के रख-रखाव की समस्या बनी है। गंदगी होने से परेशानी हो रही है। पदाधिकारियों ने डीएम से मांग की कि अभिलेखागार का मौका मुआयना करके समस्या दूर कराई जाए। डीएम विपिन कुमार जैन ने बार संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही अभिलेखागार का निरीक्षण करके सभी समस्याएं दूर कराई जाएंगी।