फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lawyers angry due to lack of parking system

Balrampur News: पार्किंग व्यवस्था न होने से वकीलों में आक्रोश

Tue, 22 Aug 2023 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Lawyers angry due to lack of parking system
बलरामपुर। नवीन दीवानी परिसर में वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से कोर्ट आने वाले अधिवक्ताओं को वाहन खड़ा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे आक्रोशित वकीलों ने डीएम को एक पत्र भेजकर दीवानी न्यायालय के पास वकीलों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

परेशान अधिवक्ताओं का कहना है कि पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण उन्हें सड़क पर ही वाहन खड़ा कर न्यायिक कार्य निपटाने कोर्ट जाना पड़ता है। ऐसे में सड़क पर गाड़ी खड़ी होने से जाम की समस्या के साथ ही वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की परेशानी उठाना पड़ती है। युवा बार संघ अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय व महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने बताया कि दीवानी न्यायालय परिसर में चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इससे कोर्ट के बाहर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों से आए दिन घंटों जाम की परेशानी से जूझना पड़ता है। अधिवक्ताओं ने डीएम से वादकारियों के वाहनों के लिए दीवानी न्यायालय से बाहर तथा वकीलों के वाहनों के लिए दीवानी न्यायालय के अंदर पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed