फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Land acquisition process for the Khalilabad-Bahraich rail route accelerated

Balrampur News: खलीलाबाद-बहराइच रेल मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

Sat, 03 Oct 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Land acquisition process for the Khalilabad-Bahraich rail route accelerated
फोटो-20-बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र में रेलवे लाइन के लिए चिह्नित की गई जमीन ।-संवाद
बलरामपुर। खलीलाबाद-बहराइच वाया बलरामपुर रेल मार्ग परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से किसानों से भूमि संबंधी अभिलेख और अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लिए जा रहे हैं। शनिवार को सदर ब्लॉक के रानीजोत देवरिया गांव में शिविर लगाकर किसानों से संबंधित दस्तावेज एकत्र किए गए।
विज्ञापन


खलीलाबाद-बहराइच रेल मार्ग परियोजना के तहत जिले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खलीलाबाद से सिद्धार्थनगर जिले तक अधिकांश काम पूरा होने के बाद अब बलरामपुर में भी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उतरौला तहसील क्षेत्र के गांवों में किसानों के अभिलेख पहले ही जमा किए जा चुके हैं। वहीं, रानीजोत देवरिया में जिला प्रशासन ने शिविर लगाकर किसानों से सहमति पत्र और जमीन से संबंधित दस्तावेज लिए।
विज्ञापन


अभिलेखों की जांच के बाद पात्र किसानों को अधिग्रहित भूमि का नियमानुसार प्रतिकर दिया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए गांवों में ही विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें अभिलेख जमा करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े। उन्होंने बताया कि रेल लाइन परियोजना के लिए रानीजोत देवरिया में 219 किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है। इनमें से 27 किसानों से पहले ही सहमति पत्र लिए जा चुके हैं। अब शेष किसानों से सहमति पत्र और भूमि संबंधी अभिलेख लिए गए हैं। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रतिकर भुगतान की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रेलवे बोर्ड ने पूर्व सांसद दद्दन मिश्र की ओर से सात अगस्त को भेजे गए पत्र के जवाब में 23 सितंबर को परियोजना की खंडवार प्रगति की जानकारी दी है। डिप्टी डायरेक्टर/वर्क्स-तृतीय जेएस सेहरावत की ओर से भेजे गए जवाब के मुताबिक, 4940 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत वाली इस परियोजना को स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट के रूप में अधिसूचित किया गया है। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed