फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lakhs stolen just 500 meters away from the police station

चोरों के हौंसले बुंलद, थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर दिया घटना का अंजाम

Sun, 11 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen just 500 meters away from the police station
बलरामपुर। जिले में पुलिस का खौफ चोरों पर बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा है। बीती रात चोरों ने ललिया थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर घर के अंदर घुसकर 20 हजार नकदी व लाखों रुपए के सामान पार कर दिए है।
विज्ञापन

इसी तरह तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नई बाजार रेलवे क्रॉसिंग के निकट ईदगाह बाजार में दुकान के शटर का ताला तोड़कर 20 हजार रुपए नकदी व अन्य सामान उठा ले गए हैं। ललिया थाने की पुलिस को मामले की जानकारी तक नहीं है। तुलसीपुर की घटना में पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

नई बस्ती ललिया निवासी छोटे लाल ने बताया कि बीती रात करीब डेढ़ बजे घर के सामने से गैलरी का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। घर के अंदर कुर्ते में रखी आलमारी की चाबी निकालकर चोर 20 हजार रुपए नकद, एक अदद झुमकी, टीका, हार, पायल, करधन, दो अंगूठी व मटरमाला आदि सोने व चांदी के सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस सिलेंडर भी उठा ले जाने की नियत से उसे चूल्हें से अलग कर रहे थे। खट पट की आवाज सुनकर उनकी बहू कुसुमा देवी जाग गई। बहू को देखते ही चोर भाग निकले। बहू ने बताया कि दो लोगों को भागते देखा है लेकिन उन्हें पहचान नहीं सकी।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नई बाजार रेलवे क्रासिंग के निकट ईदगाह बाजार में हैदर सर्राफ के दुकान मालिक रियाज अली ने बताया कि रविवार की सुबह दुकान पर पहुंचने पर देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है।

हैदर ने बताया कि दुकान पर उनके चाचा बैठते हैं और रात को दुकान बंद करते समय महंगे सामान घर ले जाते हैं। शनिवार को गलती से सामान अपने साथ नहीं ले जा सके। चोरों ने दुकान तोड़कर 20 हजार रुपए नकदी, ग्राहकों के सोने की चांदी के रिपेयरिंग वाले सामान तथा आलमारियों का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने-चांदी का सामान और पैसा उठा ले गए हैं। इस संबंध में कस्बा इंचार्ज उमेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed