फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lakhs of medicines found in garbage

कूड़े में पड़ी मिलीं लाखों की दवाएं

Wed, 11 Mar 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of medicines found in garbage
बलरामपुर के जिला मेमोरियल चिकित्सालय के गैलरी में बिखरी पड़ी दवाएं। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार चाहे जितना भी प्रयास करे, अधिकारियों की उदासीनता के कारण योजनाएं परवान नहीं चढ़ पा रही हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर सरकार देश को फाइलेरिया व मलेरिया से मुक्त करने का अभियान चला रही है। अधिकारी इस अभियान के प्रति इस कदर उदासीन है कि जिला मेमोरियल चिकित्सालय में लाखों रुपये की दवा कूड़े की तरह फेंक दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि देश को फाइलेरिया व मलेरिया से मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा बीते दिनों अभियान चलाया गया था। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक करते हुए दवा भी खिलाई। कागजों में दवा खिलाने का लक्ष्य भी हासिल कर लिया गया लेकिन अभियान की जमीनी हकीकत कुछ और ही देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

मेमोरियल अस्पताल के ऊपरी तल पर मानसिक रोग कक्ष के बगल वाली गैलरी में काफी मात्रा में अल्बेंडाजॉल व डीईसी आदि दवाएं कूड़े के बीच पड़ी हुई मिली हैं। कूड़े की तरह बिखरी इन दवाओं को फाइलेरिया मुक्त अभियान के दौरान मरीजों को खिलाया जाना था। इतनी अधिक मात्रा में फेंकी गई दवाओं के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम न छापने की शर्त पर अस्पताल के कर्मचारी ने बताया कि अभियान चलाने वाले अधिकारी कागजों में इन दवाओं को वितरित दिखा चुके हैं। इन दवाओं को जलाकर नष्ट किए जाने की तैयारी थी लेकिन अस्पताल में भीड़भाड़ के चलते जलाया नहीं जा सका। लोगों का कहना है कि अभियान के प्रति स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का यदि यही रवैया रहा तो कोई भी अभियान सफल कैसे हो पाएगा।
सफाई के चलते गैलरी में रखवाई गई है दवा
जिन कमरों में दवा रखी हुई थी वह एआरटी सेंटर को आवंटित कर दिया गया है। कमरे की साफ-सफाई होने के कारण दवाओं को बाहर गैलरी में रखवाया गया है। जल्द ही दूसरे कमरे में दवाओं को रखवाया जाएगा। -डॉ. एसएचआई जैदी, सीएमएस, जिला मेमोरियल चिकित्सालय, बलरामपुर

अरबन पीएचसी की है दवा
जिला मेमोरियल चिकित्सालय की गैलरी में रखी हुई दवा अरबन पीएचसी की है। दवाओं को मेमोरियल चिकित्सालय में रखवाया गया था। दवा गैलरी में फेंकी हुई है इसकी सूचना मिली है। दवाओं को इकठ्ठा कर अरबन पीएचसी भेजने का निर्देश दिया गया है। -डॉ. घनश्याम सिंह, सीएमओ, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed