फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Kotwal of three police stations attended the line

तीन थानों के कोतवाल हुए लाइन हाजिर

Wed, 16 Dec 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Kotwal of three police stations attended the line
बलरामपुर। दो कोतवाली के कोतवाल व एक थाने के थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एसपी हेमंत कुटियाल ने आठ थानों में फेरबदल किया है। स्थानांतरित किए गए सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल अपने से संबंधित कोतवाली व थानों में जॉइन करने का निर्देश दिया गया है। जॉइनिंग में हीलाहवाली बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एसपी ने बुधवार को बताया कि नगर कोतवाल राजितराम को गौरा थाने की कमान सौंपी गई है। जरवा कोतवाली मानवेंद्र पाठक को नगर कोतवाल बनाया गया है। गौरा चौराहा थाना के प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक को कोतवाली जरवा का प्रभार दिया गया है। पुलिस लाइन में तैनात अनिल कुमार सिंह को तुलसीपुर थाने की कमान दी गई है। तुलसीपुर के प्रभारी निरीक्षक इकरार अहमद को गैसड़ी का कोतवाल बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात पंकज सिंह को देहात कोतवाल का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

पीआरओ पुलिस अधीक्षक एसआई पंकज सिंह को रेहरा बाजार थाने की कमान दी गई है। रेहरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक पारस प्रसाद, देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरएस यादव व गैसड़ी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। स्थानांतरित सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल अपने से संबंधित कोतवाली व थानों में जॉइन करके कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed