फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Komal tops the sketch competition by filling Trupti and colors.

Balrampur News: स्केच में तृप्ति व रंग भरो प्रतियोगिता में कोमल अव्वल

Tue, 04 Feb 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 04 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Komal tops the sketch competition by filling Trupti and colors.
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में संस्थापक सप्ताह समारोह मनाया जा रहा है। समारोह के चौथे दिन मंगलवार को चित्रकला व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चौथे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने किया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है। ऐसे कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। चित्रकला प्रतियोगिता में स्केच वर्ग में तृप्ति पाठक प्रथम, अनन्या शुक्ला द्वितीय व हर्षिता श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। रंग भरो प्रतियोगिता में कोमल चौरसिया को पहला, ऋषि कश्यप को दूसरा व शगुन पाठक को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

इसके साथ ही एक राष्ट्र, एक चुनाव : भारतीय लोकतंत्र के हित में है विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिखा पांडेय व सुमायला कय्यूम की टीम को प्रथम, सत्यम तिवारी व अजय चतुर्वेदी की टीम को द्वितीय व खुशबू तिवारी व मोहित सिंह की टीम को तृतीय स्थान मिला। वहीं व्यक्तिगत स्पर्धा में शिखा पांडेय प्रथम, सुमायला कय्यूम द्वितीय व अजय चतुर्वेदी तृतीय स्थान पर रहे। बसंत पंचमी विषय पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में श्वेता शुक्ला को पहला, शगुन को दूसरा व दिव्या चौरसिया को तीसरा स्थान मिला। इस अवसर पर डॉ. भावना सिंह डॉ. तारिक कबीर, डॉ. प्रखर त्रिपाठी, डॉ. माधव राज द्विवेदी, विमल प्रकाश वर्मा व सिद्धार्थ मोहंता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed