{"_id":"65808b2e7289df33fa0c1d47","slug":"knowledge-centers-will-be-opened-in-288-panchayats-and-28-wards-with-rs-1264-crore-balrampur-news-c-99-1-slko1018-5409-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 12.64 करोड़ से 288 पंचायतों व 28 वार्डों में खुलेंगे ज्ञान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 12.64 करोड़ से 288 पंचायतों व 28 वार्डों में खुलेंगे ज्ञान केंद्र
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर में पुस्तकालय की तर्ज पर अब गांवों में भी सार्वजनिक ज्ञान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जहां पर अब लोगों को प्रसिद्व लेखकों व कवियों की पुस्तकाें के साथ ही समाचार पत्र भी पढ़ने को मिलेंगे। इसके लिए प्रथम चरण में जिले के 288 पंचायतों के साथ ही निकायों के 28 वार्डों के लिए बजट मिला है। जिसकी स्थापना के लिए ब्लाकों और निकायों के ईओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
योजना के तहत पहले चरण में 12 करोड़ 64 लाख रुपये पंचायतों में सार्वजनिक ज्ञान केंद्रों के निर्माण पर खर्च होंगे। जिन गांवों में सचिवालय भवन हैं, वहां पर यह केंद्र प्राथमिकता पर स्थापित होंगे। जिन पंचायतों में सचिवालय नहीं है, वहां के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में इसका संचालान कराया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन हुआ है, जो स्थानों का चयन कर ज्ञान केंद्र स्थापित करने के लिए बजट जारी करेगी। प्रत्येक ज्ञान केंद्र पर चार लाख रूपये का खर्च आएगा।
सार्वजनिक ज्ञान केंद्रों में अलग- अलग कार्य के लिए बजट तय है। दो लाख रुपये में पुस्तकालय के भवन निर्माण व मरम्मत पर खर्च होंगे। इसमें 25 हजार रुपये में एक स्मार्ट एलईडी टीवी, 60 हजार रुपये में चार मेज, 15 हजार रुपये में नेटवर्किंग व डिजिटल इंफ्रस्ट्रक्चर, 30 हजार रुपये में किताबें, पांच हजार रुपये में बच्चों की किताबें, 3500 रुपये में बच्चों की मेज, आठ हजार रुपये में महिलाओं के लिए रोडिंग कार्नर, 12 हजार रुपये में कुर्सियां, 3500 रुपये में डेस्क, 10 हजार रुपये में बिजली व्यवस्था, 12 हजार रुपये में वाटर प्यूरीफायर व 16 हजार में अन्य संसाधनों की व्यवस्था पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि सार्वजनिक ज्ञान केंद्र के स्थापना की प्रक्रिया चल रही है। सीडीओ को योजना का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जल्द ही स्थापना का कार्य शुरू होगा। इससे ग्रामीणों को अच्छी जानकारियां मिल सकेंगी।