{"_id":"676da1ff0c43c7a66a0f1f73","slug":"khan-xi-team-reached-semi-finals-balrampur-news-c-99-1-brp1003-118879-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सेमीफाइनल में पहुंची खान इलेवन की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सेमीफाइनल में पहुंची खान इलेवन की टीम
Fri, 27 Dec 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के सिविल लाइन मोहल्ला स्थित हसीब बाबा ग्राउंड में 99 रूल आउट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। इसमें खान इलेवन की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहला मैच द लीगल लीजेंट व खान इलेवन के बीच खेला गया। खान इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट 83 रन बनाए। जवाब में द लीगल लीजेंट की टीम 61 रन पर ऑलआउट हो गई। खान इलेवन टीम के खिलाड़ी मार्शल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरा क्वार्टर फाइनल फाइनल मैच ब्लास्टर क्रिकेट क्लब व खान इलेवन टीम के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते ब्लास्टर क्रिकेट क्लब ने 10 ओवरों में आठ विकेट पर 64 रन बनाए। जवाब में खान इलेवन की टीम ने 10 ओवर के अंतिम बाल पर दो विकेट से मैच जीत लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी हसन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर मेहताब जमील, बाबू खान, दानिश शेख, करीमुल्ला खान, अशरफी, सरोज, अच्छे खान, पुनीत सिंह व मंटू आदि मौजूद रहे।