फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   KGMU's satellite center with 300 beds is ready, patients will get relief

Balrampur News: केजीएमयू के 300 बेडों का सेटेलाइट सेंटर तैयार, मरीजों को होगी राहत

Wed, 01 Nov 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 01 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
KGMU's satellite center with 300 beds is ready, patients will get relief
बलरामपुर में बना केजीएमयू मेडिकल कॉलेज।
बलरामपुर। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सेटेलाइट सेंटर एंड मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण पूरा हो गया है। केजीएमयू ने संचालन की सहमति भी दे दी है। इसमें जिला अस्पताल को समाहित कर 430 बेड का मेडिकल कॉलेज शुरू होना है। सेटेलाइट सेंटर का संचालन 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सौ सीटों पर पढ़ाई दो साल बाद ही शुरू होगी।
विज्ञापन

केजीएमयू के सेटेलाइट सेंटर काे बीते दिनों मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित कर पदों का सृजन किया जा चुका है। जिला अस्पताल के बगल में 5.2 एकड़ जमीन पर 300 बेड का अत्याधुनिक सेटेलाइट सेंटर का निर्माण 85.12 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। अभी यहां प्राचार्य की नियुक्ति के बाद अन्य स्टाफ के चयन की प्रक्रिया होनी है। जिला प्रशासन इसके लिए लगातार पत्राचार कर रहा है। बीते छह सितंबर को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के साथ ही केजीएमयू की रजिस्ट्रार भी इसका निरीक्षण कर चुके हैं। अस्पताल प्रशासन मान कर चल रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को सेटेलाइट सेंटर का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन


छह तल में पढ़ाई के साथ ही इलाज का होगा प्रबंध
सेटेलाइट सेंटर के भूतल पर प्रशासनिक भवन, पैथालॉजी व मरीजों को मिलने वाली अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए कक्ष बनाए गए हैं। बेसमेंट में किचन, लांड्री व रेडियोलाॅजी विभाग होंगे। भवन के प्रथम तल पर ओटी व वार्ड होंगे। दूसरी और चौथी मंजिल पर मेडिसिन, सर्जरी, पेडियाट्रिक व आर्थोपैडिक वार्ड तैयार किए गए हैं। इसके अलावा रेडियोथेरेपी, ऑपथैल्मोलॉजी व फिजियो समेत अन्य विभागों का संचालन होगा। इसके अलावा पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, आईसीसीयू, बेड एसआईसीयू व चार बेड सीसीयू के रहेंगे। इसके अलावा विशिष्ट विधाओं की छह अलग-अलग ऑपरेशन थियेटर भी संचालित होंगे। इससे जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हासिल हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो रही है। सेटेलाइट सेंटर का निर्माण पूरा हो चुका है। मेडिकल कॉलेज के जरूरी भवनों के निर्माण के लिए 30 एकड़ भूमि चिह्नित की जा चुकी है। उच्चाधिकारियों ने इसका निरीक्षण कर लिया है।
- अरविंद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed