{"_id":"691dfb3edbd25c0b840dad0e","slug":"keep-an-eye-on-the-unruly-elements-on-the-nepal-border-balrampur-news-c-99-1-brp1008-137330-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नेपाल सीमा पर अराजक तत्वों पर रखें नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नेपाल सीमा पर अराजक तत्वों पर रखें नजर
बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त करती एसएसबी व पुलिस टीम ।-स्रोत: विभाग
Link Copied
बलरामपुर। क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार की निगरानी में बुधवार को भारत-नेपाल सीमा पर नंदमहरा चौकी के सिरिया नाका पर पैदल गश्त की गई। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि नेपाल सीमा पर अराजक तत्वों की निगरानी में सतर्कता बरतें। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 9वीं वाहिनी व पुलिस जवानों की संयुक्त टीम ने सीमा से सटे गांवों में बैठक की। ग्रामीणों के साथ वार्ता कर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
सीओ ने कहा कि 10 नवंबर को दिल्ली में बम धमाका हुआ था। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा भी व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवानों की संयुक्त टीमें पैदल गश्त कर रही हैं। सीमा से सटे सभी चेकपोस्टों पर आने-जाने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है। बुधवार को तुलसीपुर थाने की पुलिस व एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम ने पैदल गश्त करके सुरक्षा संबंधी जायजा लिया। ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ गांवों में बैठक की गई। इसमें संभ्रांत नागरिकों को सीमा की गतिविधियों के बारे में सतर्कता बरतने का सुझाव दिया गया। सुरक्षा कर्मियों ने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि सीमा से सटे गांवों में आने वाले किसी भी बाहरी व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ग्राम प्रधानों को बाहर से आने वालों की जानकारी ग्राम सुरक्षा रजिस्टर में दर्ज करने की सलाह दी। प्रत्येक गांव में दो-दो स्वयं सेवकों को सीमा पर चौकसी बरतनेव खुफिया सूचना देने वा जिम्मा ग्राम सुरक्षा समितियों को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।