फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Kaushalya and Kaikeyi could not see their sons for 14 years

Balrampur News: 14 वर्षों तक अपने पुत्रों को देख नहीं पाईं कौशल्या व कैकेई

Fri, 15 Dec 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 15 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kaushalya and Kaikeyi could not see their sons for 14 years
नवाबगंज (गोंडा)। अयोध्या के सरयू तट पर स्थित एक होटल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महोत्सव के चौथे दिन बृहस्पतिवार को ज्योतिष गुरु संजय रथ ने भगवान श्रीराम के जीवन पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भरत श्रीराम के दाहिने हाथ थे जो राजधर्म में पूरा विश्वास रखते हैं। जिनकी तपस्या श्रीराम की भांति अपनी ही भूमि अयोध्या रही। 14 वर्ष अपने दांपत्य जीवन का भी त्याग किया और राजधर्म निभाते हुए अपनी माता कैकेई को भी दंडित किया। जिस प्रकार मां कौशल्या अपने पुत्र राम को न देख सकीं न छू सकीं। उसी प्रकार भरत अपने तपोस्थली पर रहने के बावजूद माता कैकेई अपने पुत्र भरत को देखने और छूने से 14 वर्ष तक वंचित रहीं। आयोजक पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने देश विदेश से आए सभी ज्योतिषियों का स्वागत किया। दोपहर के बाद सभी ज्योतिषी सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के साथ उनके पैतृक गांव विश्नोहरपुर गए। नवाबगंज में मंहगूपुर मोड़ पर जितेंद्र तिवारी, सुशील पांडेय, डाॅ. मिथलेश पांडेय, नवनीत पांडेय, ज्ञानप्रकाश, बृजभूषण पांडेय, कल्लू, दिव्यांशु ने माला पहनाकर कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed