{"_id":"69077c16bebd662c620f0dd3","slug":"katha-will-be-held-on-the-death-anniversary-of-mahant-mahendranath-cm-will-be-present-balrampur-news-c-99-1-brp1010-136205-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महंत महेंद्रनाथ की पुण्यतिथि पर होगी कथा, सीएम होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महंत महेंद्रनाथ की पुण्यतिथि पर होगी कथा, सीएम होंगे शामिल
विज्ञापन
महेंद्र नाथ योगी।-फाइल फोटो
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ योगी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा गोरक्ष मंडपम सभागार में छह नवंबर से 11 नवंबर तक चलेगी। गोरखपुर के कथावाचक बालक दास कथा सुनाएंगे। अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन जोर-शोर से तैयारियाें में जुटा है।
पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने बताया कि आयोजन की शुरुआत में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो गायत्री शक्तिपीठ मंदिर से शुरू होकर देवीपाटन मंदिर परिसर तक पहुंचेगी। कथा के दौरान भागवत महात्म्य, परीक्षित उपदेश, सृष्टि वर्णन, कपिलोख्यात, सतीचरित्र, ध्रुव एवं प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, रामचरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, माखन चोरी, गिरिराज पूजन, छप्पन भोग, मथुरा गमन, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र आदि प्रसंगों का वर्णन होगा। अंतिम दिन संत सम्मेलन, श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत एवं नेपाल से अनेक संत-महात्मा व विद्वान भाग लेंगे।
मंदिर विस्तार में महंत महेंद्रनाथ का था विशेष योगदान
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के ब्रह्मलीन महंत महेंद्रनाथ योगी ने धार्मिक आस्था के साथ समाज सेवा को जोड़कर एक नई दिशा दी थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने मंदिर परिसर में गोशाला, थारू छात्रावास, धर्मशाला और चिकित्सा जैसी व्यवस्थाओं का विस्तार किया था। उनके प्रयासों से मंदिर न केवल श्रद्धा का केंद्र बना बल्कि सामाजिक उत्थान का माध्यम भी बना।