{"_id":"6346f84043a37d0097459643","slug":"karva-chauth-balrampur-news-lko652560278","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज करवाचौथ व्रत रखेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज करवाचौथ व्रत रखेंगी महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं गुरुवार को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। बुधवार को करवाचौथ व्रत के लिए महिलाओं ने करवा, लावा, गट्टा आदि की खरीदारी की। करवाचौथ पर सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। सुहागिनों ने चूड़ी-बिंदी व चलनी आदि सामान खरीदा।
धर्मग्रंथों के अनुसार सनातन परंपरा में करवाचौथ का विशेष महत्व है। करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। शाम को चंद्र दर्शन व गौरी-गणेश की पूजा के बाद पति के हाथों जल पीकर व्रत का परायण करती हैं। महिलाओं में करवाचौथ व्रत को लेकर खासा उत्साह है। बाढ़ की त्रासदी के बावजूद रंग-बिरंगा करवा व व्रत से संबंधित अन्य सामान खरीदने के लिए बुधवार को बाजारों में रौनक रही।
गहनों व चूड़ी की दुकानों पर नवदंपतियों की भीड़ दिखी। सुहागिन महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों से चूड़ी व बिंदी सहित अन्य सामान खरीदा। महिलाएं मिट्टी अथवा पीतल का करवा खरीदती नजर आईं। सर्राफा की दुकानों पर इस बार कुछ खास भीड़ नहीं दिखी। सर्राफा व्यवसायियों की मानें तो महंगाई का असर करवाचौथ व्रत की खरीदारी पर दिखाई दिया। इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले सोने-चांदी की खरीद में गिरावट आई है।