फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Karmayogis honored

एसएससी ग्रुप ने किया कर्मयोगियों का सम्मान

Thu, 07 May 2020 08:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Karmayogis honored
बलरामपुर। एसएससी ग्रुप के एमडी एवं साईं भक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की तरफ से कर्मयोगियों पर पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया गया। ग्रुप की तरफ से लॉकडाउन के दौरान नगर में लगातार 35 दिनों तक लंच पैकेट, राहत सामग्री एवं सुरक्षा किट का वितरण किया गया। एसएससी ग्रुप द्वारा जरूरतमंदों को लगातार राशन वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएससी ग्रुप के सदस्यों ने गुरुवार को एक टाकीज के परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों पर पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया। ग्रुप के प्रतिनिधि व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने जिले के सभी मीडिया प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र, मास्क व सैनिटाइजर भेंट करते हुए कहा कि साईंभक्त होने के कारण धीरू सिंह समाजसेवा को अपना धर्म मानते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लॉकडाउन अवधि में अब तक एसएससी ग्रुप की तरफ से करीब 20 हजार लोगों को लंच पैकेट, ढाई हजार लोगों को राहत सामग्री तथा दो हजार कर्मयोगियों को सुरक्षा किट वितरित किया गया। अभी भी जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रतिनिधियों के सम्मान में मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने में पत्रकारों की भूमिका सराहनीय है। इस अवसर पर एसएससी ग्रुप के सदस्य राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, डॉ. तुलशीश दूबे, शिवम मिश्रा, झूमा सिंह, विनोद गिरि, करूणेश सिंह कक्कू, निशांत सिंह, अनिल सिंह मामा व रवींद्र गुप्ता कमलापुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed