फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   juloos-e-mohammadee will take place today

Balrampur News: यौमे पैदाइश पर आज निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

Thu, 28 Sep 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 28 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
juloos-e-mohammadee will take place today
वीर विनय चौराहे पर बारह-रवीउल-अव्वल के अवसर पर सजाया गया गेट।-संवाद
बलरामपुर। अल्लाह के आखिरी नबी पैगंबरे इस्लाम मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर बृहस्पतिवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया जाएगा। इस्लामी कैलेंडर के महीने रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को बड़े ही उत्साह के साथ यौमे पैदाइश के बतौर मनाया जाता है। इसे ईद मिलादुन्नबी भी कहा जाता है। इस दौरान रात में मस्जिद और घरों में जागकर अल्लाह की इबादत होती है। इस मौके पर निकाले जाने वाले जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर भी तैयारियां पूरी हो गई हैं। पूर्व संध्या पर मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिद व इबादतगाहों के साथ घर व गली मोहल्लों को रंगीन झालरों की सजावट से रोशन किया है।
विज्ञापन

मुस्लिम धर्मगुरु सैयद अहमद रजा, मौलाना मोहम्मद उमर, मौलाना मोहम्मद नूर अहमद व मुफ्ती मुजम्मिल अहमद आदि ने जुलूस में आने वालों से तेज आवाज वाले डीजे न बजाने व जुलूस में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन न करने की अपील भी की है। जुलूस में लोग पाक साफ होकर इस्लामी लिबास व सिर पर टोपी लगाकर शामिल हों। कहा कि हम लोग ऐसे पैगंबर की पैदाइश का उत्सव मनाने जा रहे हैं, जिन्होंने हमेशा लोगों को आपसी एकता और भाईचारा कायम रखने का संदेश दिया है। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा नौजवान कमेटी के सदर हाफिज सब्बू व आरिफ ने बताया कि नगर के वीर विनय चौराहा से चौक जाने वाली मुख्य बाजार की सजावट बेहद आकर्षक ढंग से की गई है। बहराइच के कारीगरों ने रंगीन झालरों बाजार को सजाया गया है।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद के चैयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि बारह रबी उल अव्वल पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। जुलूस मार्ग, कब्रिस्तान व इबादतगाह के आसपास विशेष साफ-सफाई कराने के साथ ही चूने का छिड़काव भी कराया गया है। साथ ही मुख्य स्थानों पर प्याऊ स्टाल लगाकर अकीदतमंदों को जलपान भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed