फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Joint District Hospital received Kayakalp Award

Balrampur News: संयुक्त जिला अस्पताल को मिला कायाकल्प अवार्ड

Wed, 23 Oct 2024 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 23 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Joint District Hospital received Kayakalp Award
बलरामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जांच के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ. पिंजी जोवल ने कायाकल्प अवार्ड का परिणाम जारी किया है। इसमें 85.27 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त जिला अस्पताल को जिले में पहला स्थान मिला है। इसके साथ ही महिला अस्पताल दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

बीते दिनों कायाकल्प अवार्ड के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने संयुक्त जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व मेमोरियल अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लिया था। इसमें मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, ईको फ्रेंडली, चहारदीवारी के साथ ही अन्य सुविधाओं की जांच की गई थी। कायाकल्प अवार्ड में संयुक्त जिला अस्पताल को 85.27 अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान मिला है। वहीं, महिला अस्पताल 81.30 फीसदी अंक के साथ जिले में दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

क्वालिटी प्रबंधक डॉ. रूचि पांडेय ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड के लिए अस्पताल में अलग-अलग टीमों को लगाया गया था। ओपीडी से लेकर वार्ड तक के प्रभारी नियुक्त किए गए थे। हरेक सुविधाओं की मानीटरिंग की गई। प्रतिदिन सीएमएस डॉ.राज कुमार वर्मा ने वार्डों की व्यवस्थाओं का सत्यापन किया। सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी ने कायाकल्प अवार्ड मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करें। बताया कि इससे पहले ग्रामीण इलाकों के 35 अस्पतालों को कायाकल्प अवार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed