फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Johan Eleven and Chaudhary Medical entered the finals

Balrampur News: जोहान इलेवन व चौधरी मेडिकल ने फाइनल में किया प्रवेश

Thu, 15 Jan 2026 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Johan Eleven and Chaudhary Medical entered the finals
बलरामपुर के पेहर बाजार में ​क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी ।-संवाद
पेहर बाजार। बाबू ज्ञान सिंह इंटर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित नियाजी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जोहान इलेवन व चौधरी मेडिकल की टीम ने मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शानदार खेल के लिए पवन और जहीर को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मुकाबला एनवाईसीसी मसीहाबाद और जोहान इलेवन मानीगढ़ा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनवाईसीसी मसीहाबाद टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जोहान इलेवन के खिलाड़ियों ने मात्र एक विकेट खोकर 9 विकेट से 88 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के पवन ने 20 गेंदों में 47 रन बनाकर जीत दिलाई और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मनोज इलेवन और चौधरी मेडिकल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मनोज इलेवन टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 82 रन बनाए। जवाब में चौधरी मेडिकल ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर धमाकेदार जीत दर्ज की। इरशाद ने 39 और जहीर ने 40 रन बनाकर टीम को फाइनल में पहुंचाया। जहीर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर संतोष यादव, दुर्गेश सिंह, सरवर खान, अंसार, शहजाद, फरदीन, सैफ व सईद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को जोहान इलेवन मानीगढ़ और चौधरी मेडिकल के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed