फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Jewellery worth seven lakhs and 50 thousand rupees stolen from Shikshamitra's house

Balrampur News: शिक्षामित्र के घर से सात लाख के जेवर व 50 हजार रुपये चोरी

Sun, 01 Sep 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 01 Sep 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth seven lakhs and 50 thousand rupees stolen from Shikshamitra's house
बलरामपुर के रघुनाथपुर में तोड़ी गई ​खिड़की ​दिखाती पीड़िता।-संवाद
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की छानबीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शनिवार की रात शिक्षामित्र के घर में घुसकर चोरों ने सात लाख के जेवर व 50 हजार रुपये पार कर दिए। चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
ग्राम इटवा के मजरे रघुनाथपुर भैंसाबाबा थान निवासिनी बिन्नू पांडेय ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय तेलिया रतनपुर में शिक्षामित्र है। शनिवार को घर में कोई नहीं था, जिसके चलते ताला लगाकर वह स्कूली गई थी। छुट्टी होने पर वहीं से अपने मायके नौशहरा गांव चली गई थी। रात में घर लौटी तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन

चोर मकान के पिछले हिस्से से खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। घर में रखा सोने का झुमका, दो कंगन, जंजीर, कान की बाली व दो चांदी का पायजेब सहित करीब सात लाख रुपये के जेवर व 50 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। पुलिस को चोरी की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार ओपी सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम को पीड़िता के घर भेजा गया। छानबीन की जा रही है। चोरी के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed