फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   JD tests reality of communication control operation

Balrampur News: जेडी ने परखी संचारी नियंत्रण अभियान की हकीकत

Wed, 12 Apr 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 12 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
JD tests reality of communication control operation
बलरामपुर। संयुक्त निदेशक कार्मिक डॉ. सालिक राम ने बुधवार को जिले में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का स्थलीय सत्यापन किया। शहर व ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर लोगों से बातचीत कर उनसे संचारी रोग से जुड़ी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

सुबह साढ़े दस बजे जेडी सदर ब्लॉक के लुचुइया गांव पहुंचें। वहां पिछले साल मिले एक्यूड इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम मरीज के परिजनों से बातचीत की। आसपास रहने वाले लोगों से वार्ता कर ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने की सलाह दी। इसके बाद टीम नगर क्षेत्र के खलवा मोहल्ला पहुंची। यहां भी एक साल पहले मिले जापानी इंसेफ्लाइटिस मरीज के परिजनों से मिलकर उनका हालचाल लिया। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने जेडी को मोहल्ले में कराई गईं गतिविधियां व मरीज के उपचार संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद जेडी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलावा पहुंचकर कर निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, पैथोलॅजी, वार्ड, प्रसव कक्ष आदि देखा। मरीजों को दवा व पौष्टिक आहार वाली किट भी वितरित की। इस अवसर पर पॉथ की राज्य समन्वयक डॉ. अपर्णा यादव, अर्बन की नोडल व एसीएमओ डॉ. मिनाक्षी चौधरी, डॉ. श्याम जी श्रीवास्तव व बुंदेल सिंह समेत कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed