{"_id":"65aeb6d3d6e073455b0276e8","slug":"jayashree-ram-echoed-with-life-prestige-devotee-nihal-balrampur-news-c-99-1-slko1019-6331-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्राण प्रतिष्ठा के साथ गूंजा जयश्री राम, श्रद्धालु निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्राण प्रतिष्ठा के साथ गूंजा जयश्री राम, श्रद्धालु निहाल
Tue, 23 Jan 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होते ही शहर का पूरा माहौल जयश्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। मंदिरों से लेकर घरों तक में श्रद्धालु, शंखनाद के साथ घंटा बजाते हुए निहाल नजर आए। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोलता दिखा। मंदिरों व घरों में सुबह से ही सुंदरकांड के पाठ के साथ राम के भजनों की धूम रही। देर शाम तक जगह-जगह आयोजित भंडारों में प्रसाद का वितरण भी होता रहा।
छोटी काशी के रूप में विख्यात बलरामपुर नगर सोमवार को पूरी तरह राममय नजर आया। शहर से लेकर गांवों तक हर तरफ जयश्रीराम के साथ ही राम आएंगे.. के गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय दिखा। शहर के गली-मोहल्लों से लेकर सभी चौराहों पर डीजे की धुनों पर थिरकते झूमते भक्तों ने शोभायात्रा भी निकाली। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर एलईडी टीवी के माध्यम से श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण भी भक्तों को दिखाने के विशेष इंतजाम किए गए थे। बलरामपुर के वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर सदर विधायक पल्टूराम, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू व सदर विधान सभा संयोजक डॉ. प्रांजल त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर बलरामपुर के मेजर चौराहे के साथ ही वीर विनय चौराहे पर भव्य राम दरबार भी सजाया गया।
खुशी से निहाल भक्तों ने जगह-जगह प्रभु राम व सीता की झांकी के साथ बैनर व झंडों के साथ शोभायात्रा भी निकाली। पहलवारा मोहल्ले से निकली शोभायात्रा वीर विनय चौराहा, सराय फाटक, चौक व मेजर चौराहा आदि स्थानों से होता हुआ हनुमानगढ़ी मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में पुरुष के साथ-साथ भारी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुए।