फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Jallad Singh of Haryana became Dangal champion

Balrampur News: हरियाणा के जल्लाद सिंह बने दंगल चैंपियन

Thu, 02 Mar 2023 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Jallad Singh of Haryana became Dangal champion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पचपेड़वा (बलरामपुर)। क्षेत्र के बेमिहा गांव में चल रहे राष्ट्रीय एकता विराट दंगल का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में हरियाणा के जल्लाद सिंह पहलवान कलवर शरीफ के नदीम पहलवान को पटखनी देकर विजेता बने।
दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरफराज खान ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। पहली कुश्ती कानपुर के भूपेंद्र पहलवान व मुरादाबाद के खालिद पहलवान के बीच हुई। जिसमें भूपेंद्र विजयी रहे। दूसरे मुकाबले में नदीम कलवर शरीफ ने हरियाणा के सोनू को मात दी। महिला पहलवानों के बीच हुए मुकाबले में लखनऊ की रिंकी ने गोरखपुर की साक्षी को पराजित किया।
विज्ञापन


अगले मुकाबले में नेपाल के लकी थापा ने पहले राजस्थान के शमशेर सिंह व दूसरे दंगल में मध्य प्रदेश से आए सोनू को धूल चटाई। दूसरी ओर जुबेर व खालिक, मोहम्मद परवेज व नितिन तथा तारिक व मोंटी के बीच हुआ दंगल बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed