फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Jal Shakti Minister pays tribute to former Minister late Hanumant Singh

Balrampur News: जल शक्ति मंत्री ने पूर्व मंत्री स्व. हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि

Fri, 07 Aug 2026 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Minister pays tribute to former Minister late Hanumant Singh
फोटो-31- नगर के पुरैनिया तालाब ​स्थित आवास पर पूर्व मंत्री दिवंगत हनुमंत सिंह को श्रद्धांजलि दे
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को बलरामपुर पहुंचकर पूर्व गन्ना मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद जल शक्ति मंत्री ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचकर मां पाटेश्वरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई शिव प्रताप सिंह और पुत्र अखिलेश सिंह से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पूर्व गन्ना मंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा की जो मिसाल कायम की, उसे हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, डॉ. अजय सिंह पिंकू, बिंदू विश्वकर्मा और डीपी सिंह बैस सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed