फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   jail,legal aid

जेल में निरुद्घ बंदियों को मिलेगी कानूनी सहायता

Sat, 02 Apr 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
jail,legal aid
बलरामपुर। जेल में निरुद्घ कमजोर व लाचार बंदियों को अपने मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता के साथ ही कानूनी सहायता भी मुहैया कराई जाएगी। जेल अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थनापत्र देने वाले बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से ये सुविधाएं दी जाएंगी। ये बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने शनिवार को जिला कारागार में आयोजित जागरूकता शिविर में बंदियों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र बहादुर यादव के निर्देश पर जिला कारागार में निरुद्घ बंदियों के लिए शनिवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बंदियों के पास अपने मामले के पैरवी के लिए अधिवक्ताओं की उपलब्धता और पैरवी के संबंध में भी जानकारी ली गई। सचिव ने सुझाव दिया कि यदि किसी बंदी के पास अपने मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है तो वह जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थनापत्र दे सकता है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक बीके मिश्र को जिला कारागार में समुचित साफ-सफाई, बंदियों को पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था, गर्मी में मच्छरों से बचाने के लिए फॉगिंग व बीमार बंदियों का समुचित इलाज कराने का निर्देेश दिया। मध्यस्थता केंद्र व मुख्यालय पर भी विधिक जागरूकता शिविर लगाए गए। इस दौरान 14 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया गया कि इस दिन आपसी सुलह-समझौते से मुकदमे निस्तारित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed