{"_id":"64b28bb1c4dde023e301fa34","slug":"it-rained-heavily-waterlogging-increased-the-problem-balrampur-news-c-99-1-slko1019-1094-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खूब बरसा पानी, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खूब बरसा पानी, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
Sat, 15 Jul 2023 05:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 15 Jul 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो -11 व 12
सड़कें बनीं तालाब, जलनिकासी की व्यवस्था सही न होने से दुकानों में घुसा पानी
जलभराव से बच्चों को स्कूल जाने में हुई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। शनिवार की सुबह 8 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़कें तालाब बन गईं। मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई।
शनिवार की सुबह हुई तेज बारिश के कारण सेंट जेवियर्स स्कूल व तुलसी पार्क स्थित जीसस एंड मैरी स्कूल जाने वाले मार्ग पर जलभराव हो गया। बच्चों को स्कूल जाने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ा। इसी तरह झारखंडी रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर जलभराव होने से यात्रियों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। झारखंडी मंदिर से रोडवेज जाने वाली सड़क पर भी कीचड़ व जलभराव के चलते लोगों को पैदल निकलने में दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
हरिहरगंज से कोड़री जाने वाली सड़क पर घुटनों तक पानी भरा था। सड़क पर पानी भरा होेने के कारण यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी कई दुकानों में भर गया है। राहगीर परमेश्वर, कल्लू, सुनील व विनोद ने बताया कि बारिश के चलते पूरा जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
इनसेट
किसानों के खिले चेहरे
बलरामपुर। जिले में शनिवार को हुई तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। शुक्रवार की रात व शनिवार की सुबह झमाझम बारिश होेने से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है। धान की रोपाई करने में किसान जुट गए हैं। गन्ने की फसल को भी बारिश से लाभ पहुंचा है। किसान संतोष कुमार, विक्की, प्रमोद व इजहारूल आदि ने बताया कि धान व गन्ने के लिए बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं है।