{"_id":"65ca604cbb94c3d6ee076b46","slug":"it-is-the-responsibility-of-parents-to-send-children-to-school-regularly-balrampur-news-c-99-1-slko1019-106868-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बच्चों को नियमित स्कूल भेजना अभिभावकों की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बच्चों को नियमित स्कूल भेजना अभिभावकों की जिम्मेदारी
Mon, 12 Feb 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कंपोजिट विद्यालय महादेवबांकी के वार्षिकोत्सव पर सोमवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत जताते हुए अपील की गई हर अभिभावक बच्चों को नियमित तौर से स्कूल जरूर भेजे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
वार्षिकोत्सव एवं शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाध्यापक तुलाराम गिरि ने किया। इस अवसर पर छात्रों ने दहेज़ प्रथा व अशिक्षा पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि हर अभिभावक अपने बच्चों को नियमित तौर पर स्कूल भेजे, इसी से उसके पठन पाठन में सुधार आएगा। छात्रों का विद्यालय में अधिक से अधिक ठहराव हो सके इसके लिए अभिभावकों को अपनी जिम्मेदारी समझना व निभानी पड़ेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अंजू देवी, शेष कुमार, पूर्व प्रधान अद्या प्रसाद शुक्ल, ओमकार नाथ तिवारी, कमलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।