फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   It is mandatory to get a new POS machine by 31 August

Balrampur News: 31 अगस्त तक नई पीओएस मशीन लेना अनिवार्य

Sat, 30 Aug 2025 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory to get a new POS machine by 31 August
बलरामपुर। कृषि विभाग ने जिले के खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी है। विभागीय जांच में पाया गया कि जिले के 137 खुदरा विक्रेता अब भी पुरानी एल-0 पीओएस मशीन से उर्वरक का वितरण कर रहे हैं। इनमें से कई विक्रेताओं को नई एल-1 मशीन मिल चुकी है, बावजूद इसके वे पुरानी मशीन का ही इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने बताया कि सभी विक्रेता 31 अगस्त को विकास भवन बलरामपुर की तीसरी मंजिल, कक्ष संख्या-202 में स्वयं उपस्थित होकर नई एल-1 पीओएस मशीन प्राप्त करें। इसके लिए उन्हें अपना लाइसेंस (ए-1 व ए-2), आधार कार्ड, पैनकार्ड की छायाप्रति और पुरानी मशीन साथ लानी होगी।
विज्ञापन

मशीन केवल दुकान के प्रोपराइटर को ही दी जाएगी, किसी प्रतिनिधि को नहीं। उन्होंने कहा कि जिन विक्रेताओं ने 31 अगस्त तक नई एल-1 मशीन लेकर उससे उर्वरक वितरण शुरू नहीं किया, उनकी रिटेलर आईडी राज्य स्तर से बंद कर दी जाएगी। इसके लिए संबंधित विक्रेता स्वयं जिम्मेदार होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed