{"_id":"6071e1b58ebc3ee64b5f2cad","slug":"invoice-of-22-in-violation-of-the-corona-protocol-balrampur-news-lko573610134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना प्रोटोकाल के उल्लंघन में 22 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना प्रोटोकाल के उल्लंघन में 22 का चालान
विज्ञापन
बलरामपुर। बढ़ते संक्रमण के बाद भी मास्क न लगाने वाले 22 लोगों का चालान काटा गया है। तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में शनिवार को डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया गया।
सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व सीओ सिटी वरुण मिश्र ने नगर व देहात कोतवाली के कई क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। तेजी से बढ़ रही महामारी को लेकर प्रशासन की तरफ से एतिहात बरतने के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। एसडीएम उतरौला डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सीओ आरआर सिंह, प्रभारी निरीक्षक उतरौला पंकज सिंह व तहसीलदार उतरौला रोहित कुमार मौर्य के नेतृत्व में मनकापुर रोड पर धर पकड़ का अभियान चलाया गया।
कोविड 19 से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और यातायात नियमों को लेकर लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान मास्क न पहनने वाले 22 लोगों का चालान काटा गया। 42 वाहनों का भी ई चालान किया गया। तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह व सीओ उदयराज सिंह के नेतृत्व में नगर में दुकानदारों, कारोबारियों व राहगीरों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की नसीहत दी गई। उतरौला तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक करके 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का कोरोना टीकाकरण कराने, जांच कराने आदि का लेकर चर्चा की गई। ब्लॉक रेस्पांस टीम को आयुष्मान गोल्डन कार्ड व वैक्सीनेशन पर जानकारी भी दी गई।