फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Invitations will be sent to 1.5 lakh migrants for voting

Balrampur News: मतदान के लिए डेढ़ लाख प्रवासियों को भेजा जाएगा आमंत्रण

Fri, 26 Apr 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 26 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Invitations will be sent to 1.5 lakh migrants for voting
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की प्रशासन ने अनूठी पहल की है। ऐसे मतदाता जो रोजगार के चलते बाहरी प्रदेशों में काम करने के लिए गए हैं, उन्हें वोट डालने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन करीब डेढ़ लाख प्रवासियों को पोस्टकार्ड के जरिए आमंत्रण पत्र भेजेगा।
विज्ञापन


जिले की श्रावस्ती संसदीय सीट का चुनाव छठवें चरण में होगा। इसके साथ ही गैसड़ी विधानसभा सीट का उप चुनाव भी होगा। इसके लिए 25 मई को वोट डाले जाएंगे। इसमें उतरौला विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। दोनों चरणों के मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन जिले के डेढ़ लाख प्रवासी श्रमिकों को पोस्टकार्ड के जरिए आमंत्रण पत्र भेजेगा। साढ़े तीन लाख से अधिक घरों में भी वोट डालने का आमंत्रण पत्र भेजने की तैयारी हो रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में 49.67 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं 2014 में 49.92 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार 15 लाख 85 हजार 265 मतदाता हैं, इसमें डेढ़ लाख प्रवासी श्रमिक भी शामिल हैं। यदि इनकी भागीदारी भी चुनाव में हुई तो मतदान प्रतिशत भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

रोजगार सेवकों से कराया जा रहा सर्वे
-उपायुक्त श्रम रोजगार सतीश कुमार पांडेय को रोजगार सेवकों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में सर्वे कराकर बाहर या अन्य शहरों में रहने वाले श्रमिकों की सूची तैयार कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे पोस्टकार्ड या अन्य माध्यमों से वोट डालने के लिए उन्हें बुलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव कुमार मौर्य, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed