{"_id":"6ade424aac12d46c740be67a","slug":"talks-between-the-dm-and-advocates-today-judicial-work-to-remain-stalled-balrampur-news-c-99-1-slko1019-156887-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डीएम और अधिवक्ताओं के बीच आज वार्ता, न्यायिक कामकाज रहेगा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डीएम और अधिवक्ताओं के बीच आज वार्ता, न्यायिक कामकाज रहेगा ठप
Sun, 25 Oct 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और अधिवक्ताओं के बीच जारी विवाद को सुलझाने के लिए 26 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे वार्ता होगी। मुख्यालय, उतरौला और तुलसीपुर के बार संघों के पदाधिकारी डीएम से मिलकर अपनी मांगें रखेंगे। वार्ता को लेकर अधिवक्ताओं के साथ प्रशासन की बातचीत पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
वहीं, अधिवक्ताओं ने सोमवार को भी पूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है। इससे वादकारियों को न्यायिक कामकाज के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है।
नामांतरण प्रक्रिया में बदलाव, जिलाधिकारी के कार्यव्यवहार और वीर विनय चौक स्थित अधिवक्ता संघ भवन को गिराने के नोटिस के विरोध में अधिवक्ता 15 अक्तूबर से आंदोलन कर रहे हैं। अधिवक्ताओं की मांग है कि जिलाधिकारी अपने कार्यव्यवहार में बदलाव करें और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह और जिला युवा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मृगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि डीएम से वार्ता के बाद अधिवक्ता बैठक करेंगे। इसमें बातचीत के नतीजों के आधार पर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन जारी रहेगा।